7 वें महीने में बच्चे की हलचल कितनी बार होती है?HealthPlanet

Posted on Wed 12th Oct 2022 : 16:02

इसकी कोई तय संख्या नहीं है कि आपको गर्भ में हर दिन शिशु की हलचल कितनी बार महसूस होनी चाहिए। हर शिशु अलग होता है और सभी शिशुओं की हलचलों का कोई सामान्य या एक जैसा तरीका नहीं होता। इसलिए जब तक शिशु की सामान्य हलचल में कोई कमी नहीं आती, तब तक अधिकांशत: चिंता की कोई बात नहीं होती।

यह ध्यान रखें कि शिशु की हलचल दिन में कई बार महसूस होनी चाहिए। महत्वपूर्ण यह है कि आप जानें कि आपके शिशु का हिलने-डुलने का सामान्य तरीका क्या है, ताकि यदि उसकी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव दिखे तो आप इसे पहचान पाएं।

आपका शिशु हर समय हिलता-डुलना नहीं रहेगा। वह किसी समय सो रहा होगा और किसी समय वह काफी क्रियाशील व सक्रिय होगा। हो सकता है आप पाएं कि आपका शिशु दिन में निश्चित समय पर ज्यादा हिलता-डुलता है, जैसे कि दोपहर में या देर शाम को।

गर्भ में पल रहे शिशु की हलचलों को लेकर आपका चिंतित होना स्वाभाविक है। जब आप गर्भवती होती हैं, तो शिशु के हालचाल जानने का यह एकमात्र तरीका होता है। फिर भी, आप चाहे अपने शिशु की हलचल पर ​कितना भी ध्यान लगा लें, लेकिन किसी ना किसी समय आप काम में इतनी मसरूफ होंगी कि आपको शिशु की हलचलों का पता ही नहीं चलेगा।

आप जब आराम कर रही हों तो उस वक्त समय निकालकर शिशु की हलचल पर ध्यान लगाएं। हो सकता है आपके चलने-फिरने या क्रियाशील रहने पर शिशु भी हिल-डुल कर सो जाए और जब आप स्थिर बैठें तो वह जाग जाए। इसलिए, अगर आपको कुछ समय तक शिशु की कोई हरकत महसूस न हो, तो उसे हिलने-डुलने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर सकती हैं।

कुछ महिलाओं को मानना है कि एकदम ठंडा पेय पीने, कुछ मीठा खाने या तेज संगीत बजाने से शिशु की प्रतिक्रिया आ सकती है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ का कहना है कि करवट लेकर लेटे रहना और शिशु की हलचल पर ध्यान देने से भी उसके हिलने-डुलने का पता चल सकता है।

आपका शिशु हर समय बढ़ रहा है। उसके माप के अनुसार उसकी हलचलों में परिवर्तन आएगा। मगर उसका हिलना-डुलना कम नहीं होना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info